Patna में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बच्ची की हालत गंभीर
पटना। परसा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि बच्ची के चाचा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश में छापेमारी जारी है।
घर में सो रही थी बच्ची, तभी उठाकर बाहर ले गया चाचा
मामले की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बच्ची अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान उसका 22 वर्षीय चाचा उसे उठाकर घर से बाहर ले गया और पास के खेत में अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी (चाचा) और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बच्ची की मां ने फांसी की सजा देने की मांग की
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका चाचा घर में घुसकर उसे उठाकर ले गया और घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि उसी समय गांव का एक वृद्ध व्यक्ति पास के तालाब के किनारे बैठा था। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे संदेह हुआ और उसने शोर मचाया। शोर सुनते ही तीनों आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची की मां ने बताया कि उसका देवर हर वक्त नशे में रहता है। शुक्रवार को भी वह नशे में था। पुलिस से अपील है कि आरोपी को फांसी की सजा दे ताकि आगे कोई भी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।
राशिफल 22 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
इंद्रावती पार कर पहुँची स्वास्थ्य टीम 642 ग्रामीणों का स्वास्थ्य किया परीक्षण’
श्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बनें विद्यार्थी : मंत्री परमार
स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को किया जाये शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने किया सुकमा जिले का दौरा
पशुपालन से बदली प्यारेलाल यादव की जिंदगी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”
30 जून तक चलाये पैक्स का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेलवे ने यात्रियों को किया आगाह, सफर में बरतें सावधानी