ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
ग्वालियर : ग्वालियर से एक अच्छी खबर सामने आई है. शहर के गांधी प्राणी उद्यान यानी चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है. जिससे चिड़ियाघर की रौनक और बढ़ गई है. बाघिन ‘मीरा’ ने दो रॉयल बंगाल और एक सफेद शावक को जन्म दिया है. जो पीले रंग है वो रॉयल बंगाल टाइगर्स और एक सफेद टाइगर हैं. तीनों शावक एक महीने तक जू प्रबंधन की निगरानी में रहेंगे.
बाघिन और शावक पूर्ण स्वस्थ
शावकों के जन्म को लेकर चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेंद्र यादव ने बताया कि तीनों शावक स्वस्थ हैं और बाघिन मीरा भी सुरक्षित हैं. उन्होंने आगे बताया जन्में दो शावक रॉयल बंगाल यानी पीले और एक सफेद टाइगर हैं. प्रसव के बाद से मीरा और उसके शावकों की निगरानी की जा रही है. टीम सभी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.
अब ग्वालियर चिड़ियाघर में 10 टाइगर
चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, अब यहां कुल 10 टाइगर हो गए हैं जिनमें 4 सफेद और 6 रॉयल बंगाल टाइगर हैं. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सफल ब्रीडिंग न केवल चिड़ियाघर की उपलब्धि है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती देती है.
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा टाइगर
देश में टाइगरों की सबसे ज्यादा संख्या वाला राज्य मध्य प्रदेश है. ऐसे में ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में शावकों का जन्म वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साह और गर्व का विषय बन गया है. इन नए शावकों के जन्म से मध्य प्रदेश में टाइगरों की संख्या में और अधिक इजाफा हुआ है. बाघ जनगणना 2022 के अनुसार , राज्य ने भारत के बाघ राज्य के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा था, जिसमें 785 बाघों की आबादी थी. अब 2026 में ये कई ज्यादा हो गई होगी.
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव