एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
वाशिंगटन | दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बारे में सामने आए नए दस्तावेजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी मचा दी है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन मध्य पूर्व के देशों में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का सलाहकार बनना चाहता था। अपनी इस महात्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए उसने न केवल प्रभावशाली लोगों से कूटनीतिक संबंध बनाए, बल्कि खुद को इस्लामी कला और संस्कृति के प्रति बेहद समर्पित दिखाने का प्रयास भी किया। दस्तावेजों से पता चलता है कि वह सऊदी अरब के बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने की फिराक में था और इसके लिए उसने कई वर्षों तक जमीन तैयार की थी।
निजी द्वीप पर बनाई 'नकली मस्जिद': काबा के पवित्र 'किस्वा' का भी किया इस्तेमाल
रिपोर्ट में सबसे हैरान करने वाला खुलासा एपस्टीन के निजी कैरेबियाई द्वीप 'लिटिल सेंट जेम्स' को लेकर हुआ है। एपस्टीन ने वहां एक अनोखी इमारत बनवाई थी, जिसे वह खुद 'मस्जिद' कहता था। इस इमारत को सजाने के लिए उसने मक्का के पवित्र काबा के 'किस्वा' (कुरान की आयतों वाले रेशमी कपड़े) के हिस्से, उज्बेकिस्तान की प्राचीन टाइल्स और सीरियाई वास्तुकला से प्रेरित सोने का गुंबद जैसी दुर्लभ धार्मिक वस्तुओं का संग्रह किया था। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह इमारत किसी धार्मिक उद्देश्य के लिए नहीं बल्कि एक आर्ट प्रोजेक्ट के रूप में बनाई गई थी, जिसका उपयोग वह अरब देशों के सहयोगियों को प्रभावित करने के लिए करता था। साल 2017 में आए भीषण तूफान 'मारिया' के बाद इस ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके साथ ही एपस्टीन के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का यह मायाजाल भी बिखरने लगा।
शहर में नहीं एक भी डॉग शेल्टर, रोजाना 81 डॉग बाइट केस से बढ़ी चिंता
तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार, TVK-कांग्रेस को जगह, सहयोगी दलों को झटका
ड्राइवरों की हड़ताल से दिल्ली में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें वजह
Sensex में 600 प्वाइंट्स की तेजी, Nifty ने पार किया 23850
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर, अगले 4 दिन राहत नहीं
CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक के बाद हड़कंप, आरक्षक से पूछताछ
भीषण गर्मी के कारण डीएम सख्त, 10वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
सीएम मोहन यादव की ताबड़तोड़ बैठकें आज, विभागीय प्रदर्शन पर फोकस
यूपी में सनसनी: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा
‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, PM मेलोनी के हिंदी संदेश ने बटोरी सुर्खियां