अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त
रायपुर : राजनांदगांव जिले में अवैध रेत परिवहन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। गश्त के दौरान राजनांदगांव और डोंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए वाहनों को पकड़कर थाना चिचोला के सुपुर्द किया गया। संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने राजनांदगांव तहसील के बुंदेलीकला और डिलापहरी तथा डोंगरगढ़ तहसील के भंडारपुर, जामरी, पारागांवकला, पारागांवखुर्द और मुरमुंदा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
डोंगरगढ़ क्षेत्र में रमेश डड़सेना के स्वामित्व वाले ट्रैक्टर से अवैध रेत का अवैध परिवहन का मामला पकड़ में आया, वहीं मुरमुंदा क्षेत्र में धनसिंग के स्वामित्व वाले ट्रैक्टर तथा ठाकुर सिन्हा के स्वामित्व वाले ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन का मामला पकड़ में आने पर उक्त तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना चिचोला को सौंप दिया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Q4 नतीजों के असर से Jubilant Foodworks के शेयर में 8% की गिरावट
‘कलाकार कहीं से भी आ सकते हैं’, कुशा कपिला ने इंडस्ट्री विवाद पर तोड़ी चुप्पी
क्या सच में कान फेस्टिवल पहुंचीं सुनीता? तस्वीरों को लेकर फैंस में उत्सुकता
रिजेक्शन से स्टारडम तक का सफर, आयुष्मान खुराना ने शेयर किया अनुभव
मोहनलाल के जन्मदिन पर मिला बड़ा सरप्राइज, ‘दृश्यम 3’ को लेकर उत्साह चरम पर
अनाथ बच्चों के हक में हाईकोर्ट का अहम फैसला, परिवार को मिली उम्मीद
सरकार का बड़ा फैसला, इंजेक्शन और उपचार में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं होंगे
खपत की धीमी रफ्तार, FMCG मांग सुस्त होने से निवेशकों में चिंता
शराब दुकान के खिलाफ आंदोलन पर प्रशासन की कार्रवाई, नेताओं को चेतावनी
जबलपुर DRM ऑफिस में श्रम कानून जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन