MP में मानसून का जोर, जबलपुर-सागर समेत इन इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी
भोपाल: उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसूनी ट्रफ की सक्रियता के कारण मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पूरे प्रदेश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे बिजली के पोल और पेड़ की कमजोर शाखाएं टूटने का खतरा बना हुआ है। नदियां और नाले उफान पर होने से जनजीवन पर असर पड़ा है।
पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सोमवार को भी सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहने की आशंका जताई गई है।
आकाशीय बिजली का खतरा, मौसम विभाग की अपील
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की प्रबल संभावना को देखते हुए विभाग ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों व खुले मैदानों से दूर रहें। प्रशासन ने आम नागरिकों से बेवजह घर से बाहर न निकलने और मौसम की जानकारी पर लगातार नज़र बनाए रखने की अपील की है।
सोने के हार से लेकर वाहन तक बरामद, उज्जैन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा
संदिग्ध मोहम्मद नबील की कहानी आई सामने, मदरसे में पढ़ाई और देवबंद कनेक्शन
ब्रिक्स घोषणापत्र पर आम सहमति से उत्साह, राजनाथ सिंह बोले- भारत का नेतृत्व दुनिया ने माना
तेंदुए के पैरों में बंधी थी रस्सी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ता दिखा VIDEO; रतलाम में मौत की जांच
बस ऑपरेटरों को मिली बड़ी राहत, किराया बढ़ाने पर सहमति के बाद महाबंद स्थगित
कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत पर भड़का गुस्सा, हाईवे पर प्रदर्शन कर परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग
MP में पढ़ाई में अव्वल छात्रों का बढ़ेगा हौसला, 16 सितंबर को मिलेगी स्कूटी; CM मोहन करेंगे वितरण
उज्जैन के इस मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने की परंपरा, मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं ये काम
शराब के नशे में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर मचाया बवाल
आसमान में छाएंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; जानें मौसम का ताजा हाल