15 साल की उम्र में वैभव का ऐतिहासिक कारनामा, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बने
बेंगलुरु। टीम इंडिया के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने 42 गेंद में अर्धशतक ठोककर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। सोमवार को सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 15 साल और 175 दिन में अर्धशतक लगाने वाले वह दिलीप ट्रॉफी इतिहास के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। पीयूष चावला ने 16 साल और 305 दिन में दिलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था और उन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था।
वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी
अर्धशतक जड़ने के बाद भी सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता रहा। हालांकि वह शतक से चूक गए और 81 गेंद में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 92 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे। सूर्यवंशी ने अभिमन्यु के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। सूर्यवंशी जब आउट हुए, तब ईस्ट जोन ने 25 ओवर में 161 रन बना लिए थे।
मैच की स्थिति
सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 266 रन बनाए। जवाब में ईस्ट जोन की टीम अब तक 180 रन बना चुकी है और उसके दो विकेट गिरे हैं। हर्ष दुबे ने सूर्यवंशी के बाद कुमार कुशाग्र को भी पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखा दी।
मुकाबले का समीकरण
यह मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड वन में खेला जा रहा है, जहां उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन से हो रहा है, जिसकी कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। सेंट्रल जोन ने पिछले साल साउथ जोन को हराकर खिताब जीता था और इसी वजह से साउथ जोन और सेंट्रल जोन दिलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने की वजह से इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। वहीं, ईस्ट जोन को क्वार्टर फाइनल खेलना पड़ा था, जहां उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन को एकतरफा मुकाबले में हराया था।
बारिश को लेकर MP में अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर समेत कई इलाकों में बिगड़ सकता है मौसम
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह