ट्रोलिंग से डरने वाली नहीं हूं – सुनीता आहूजा की दो टूक
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में बनी हैं। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने ट्रोल करने वाले लोगों के बारे में बात की। वह कहती हैं कि ट्रोल करने वालों को पसंद करती हैं। इसके पीछे की वजह भी सुनीता साझा करती हैं।
ट्रोल करने वाले चर्चा में बनाए रखते हैं
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की। इस बातचीत में वह कहती हैं, ‘मुझे ट्रोल करने वाले लोगों से प्यार है, कम से कम इनकी वजह से लोग चर्चा में तो रहते हैं। वरना कुछ लोगों के बारे में तो कोई बात तक नहीं करता है।’ इसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
ट्रोलिंग का कोई असर नहीं होता
सुनीता आहूजा आगे कहती हैं, ‘जहां तक ट्रोल की बातों के बुरे असर की बात है तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।’ बताते चलें कि कुछ सेलिब्रिटीज का कहना है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग का उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
सुनीता ने कुछ दिन पहले हटाया गोविंदा का सरनेम
कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा ने गाेविंदा का सरनेम अपने नाम से हटा लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या दोनों अलग हो गए हैं। इस पर सुनीता ने ई टाइम्स से की गई बातचीत में सफाई दी। उनका कहना था कि न्यूमरोलॉजी के कारण ऐसा किया है। साथ सुनीता ने कहा कि जब तक उनकी ओर से या गोविंदा की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक कोई भी अपने मन से निष्कर्ष ना निकाले। उनका यह भी कहना था कि वह अभी भी एक 'आहूजा' हैं और रहेंगी और यह पहचान तब तक बनी रहेगी जब तक वो इस दुनिया में हैं।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला