उद्यानों को संवारने बढ़े हाथ- स्वच्छता ही सेवा
रिसाली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के छटवें दिन नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के कल्याणी मंदिर तालाब के निकट स्थित उद्यान की सफाई की गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने उद्यान में श्रमदान किया। आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे स्वच्छता अभियान में नागरिक उद्यान में गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प भी ले रहे है।
इसी पखवाड़े में नगर पालिक निगम रिसाली ने क्षेत्र के सभी उद्यानों की सफाई करने की कार्य योजना तैयारी की है। इसी के तहत सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और नागरिकों ने एक साथ कल्याणी मंदिर तालाब और बी.आर.पी. गेट नं. 2 के बीच स्थित उद्यान की सफाई करने हाथ बढ़ाया। इस उद्यान में जंगली घास और झाड़िया उग आई है। निगम कर्मचारियों ने घास कटर से जंगली घास की सफाई की। वहीं नागरिकों ने खरपतवार को उखाड़कर बाहर किया।
गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना
मैत्री विद्या निकेतन के सामने उद्यान की सफाई निगम कर्मचारियों ने पहले किया। इसके बाद सुबह 10 बजे कर्मचारी और नागरिक बी.आर.पी. गेट नं. 2 के निकट बने उद्यान पहुंचे। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि उद्यान को उजाड़ बनाने और गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को दोषियों से 500 लेने निर्देश दिए है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
कैंपस में गैर-शाकाहारी भोजन पर छिड़ा विवाद
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
नियोक्ता अब फ्रेशर्स को दे सकते हैं प्राथमिकता