नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है जबर्दस्त कोर्टरूम कॉमेडी
अगर आप भी कानूनी लड़ाई के दांव पेंच देखने में रुचि रखते हैं तो 1 मार्च को शुरू होने वाली जबर्दस्त कोर्ट रूम सीरीज 'मामला लीगल है' के लिए तैयार हो जाइए। यह सीरीज कॉमेडी और कानून के जबर्दस्त मिश्रण को दर्शकों के सामने बेहद अतंरगी अंदाज में पेश करेगी। इसके साथ ही यह सीरीज आपको कानून की असली दुनिया से रूबरू कराएगी और साथ ही हंसी ठहाकों के साथ आपका मनोरंजन भी करेगी।
यह सीरीज पटपड़गंज जिला न्यायालय की सीमाओं के भीतर कोर्ट के अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाएगी। इसके साथ ही यह सीरीज वकीलों की आंखों के माध्यम से कानून की असली दुनिया की खोज करती है। यह सीरीज पोशम पा पिक्चर्स (जादूगर, काला पानी) द्वारा निर्मित है। राहुल पांडे ने इसका निर्देशन किया है और यह सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा द्वारा लिखी गई है।
सीरीज में रवि किशन पटपड़गंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीडी त्यागी की भूमिका में नजर आएंगे, जो भारत के अटॉर्नी जनरल बनने का सपना देखते हैं। जुगाड़ की आदत के साथ वीडी त्यागी और उनके वकीलों की टीम निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा, और विजय राजोरिया "कानूनी ईगल" शब्द को एक नया अर्थ देते हैं।
कानून की दुनिया का सच पेश करती है सीरीज
'मामला लीगल है' में इन अतरंगी पात्रों के माध्यम से दर्शकों को फर्म द्वारा संभाले गए दिलचस्प मामलों की एक झलक मिलेगी। सीरीज के पात्र हर मामले को हास्य और असंभावित मोड़ से भर देते हैं। इसके साथ ही अपने प्रतिस्पर्धियों को सफलतापूर्वक मात देते हैं। 'मामला लीगल है' कानून की दुनिया पर एक ताजा दृष्टिकोण पेश करता है, जिसमें आदर्शवादी नौसिखिए से लेकर सनकी दिग्गजों तक वकीलों का एक प्रेरक दल शामिल है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा