"उनका रिश्ता अनोखा है…" ऋतिक-सुजैन पर बोले जायेद खान
मुंबई : किसी समय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाने वाले ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को अब एक दशक से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। हालांकि, दोनों अपने बेटों की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और अक्सर कई मौकों पर साथ भी देखे गए। दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। इस बीच अब सुजैन के भाई जायेद खान ने दोनों के रिश्ते पर बात की है। जायेद का कहना है कि उन्हें उम्मीद भी नहीं है कि कोई उन दोनों के रिश्ते को समझ पाएगा।
मैं ऋतिक को सुजैन से भी पहले से जानता हूं
विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जायेद ने ऋतिक और सुजैन के रिश्ते पर बात की। साथ ही उन्होंने ऋतिक के साथ अपनी बॉन्डिंग के भी बारे में बताया। जायेद ने कहा कि मैं ऋतिक को 12 साल की उम्र से जानता हूं। मैं उन्हें सुजैन से भी पहले से जानता हूं। मेरा परिवार हमेशा प्यार के लिए खड़ा रहा है, हमेशा इस बात के लिए खड़ा रहा है कि मेरी बेटी ने जो चुना है वह सही होना चाहिए। पूरी दुनिया जानती है कि क्या हुआ था और हम अभी कहां हैं, इसलिए हम ये सब छोड़ देंगे। मुझे उम्मीद नहीं है कि हर कोई समझेगा। वह अपने फैसले की मालिक है। मुझे और भी खुशी है कि उसे फिर से प्यार मिल गया है। हम खुश हैं और यही मायने रखता है।
जायेद ने बताया ऋतिक पर शाहरुख को तरजीह देने का किस्सा
ऋतिक के साथ अपनी बॉन्डिंग को बताते हुए जायेद ने एक पुराना वाकया याद किया। जब वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में गए थे। जायेद ने कहा कि मुझे याद है एक बार मैं 'कॉफी विद करण' में था और उन्होंने मुझसे पूछा था कि ऋतिक या शाहरुख। जब आप छोटे होते हैं, तो आपको पता नहीं चलता और मैंने उस समय शाहरुख कहा क्योंकि मैं उनके साथ काम कर रहा था।
वो पल ऐसे थे जब मैं चाहता था कि मैं चुप रहता। क्योंकि क्या लोगों को बुरा लगता है? बिल्कुल। मुझे याद है जब मैं घर वापस गया, तो मेरी बहन ने मेरी तरफ काफी गुस्से में देखा। उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। ऋतिक एक परिपक्व इंसान हैं। उन्होंने मुझे कभी टोका नहीं क्योंकि वो बिल्कुल भी छोटे इंसान नहीं हैं।
2000 में हुई थी शादी और 13 साल बाद हो गए अलग
ऋतिक रोशन ने दिसंबर 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। दोनों ने शादी करने से पहले एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद कपल के दो बेटे भी हैं रिहान और ऋदान, जो 2006 और 2008 में पैदा हुए। 13 साल के लंबे रिश्ते के बाद ये कपल दिसंबर 2013 में अलग हो गया और नवंबर 2014 में उनका तलाक फाइनल हो गया। इसके बाद अब ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जबकि सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण