सिलेंडर ब्लास्ट में महिला-बच्चे समेत 14 लोग झुलसे
पटना में मंगलवार की रात एक घर में भीषण आग लगी। इसमें दो रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में में महिला, पुरुष ,बच्चे सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी देर से गैस का रिसाव हो रहा था। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रसोई गैस लीक होने के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक घर में शादी समारोह 7 मार्च को समाप्त हुआ था। शादी समारोह के बाद घर परिवार के लोग मंगलवार की देर शाम चौथारी पूजा की तैयारी कर रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार के कई लोग घर पर ही मौजूद थे। अचानक खाना बनाने के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग को देखते ही घर के लोग उसे बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने आग बुझाने के लिए कंबल और पानी का छिड़काव करने लगे।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?