खाने के बर्तन में फंसा 18 महीने के बच्चे का सिर....
चेन्नई। चेन्नई में 18 महीने के मासूम बच्चे की जान उस समय खतरे में आ गई, जब खेल-खेल में उसका सिर खाना पकाने वाले बर्तन में फंस गया। बच्चा मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। माता-पिता ने भी बर्तन सिर से निकालने की जमकर कोशिश की, लेकिन वह नाकामयाब रहे।
खेल-खेल में फंसा बच्चे का सिर
अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मी रविवार रात को कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के सिर से बर्तन निकालने में कामयाब हुए। यह घटना पोरूर में हुई जहां फायर ब्रिगेड को शाम 6 बजे के आसपास एक इमरेजेंसी कॉल मिली। दरअसल, बच्चा अपने घर पर खेल रहा था और इस दौरान बच्चे ने बर्तन के अंदर झांकने की कोशिश की। तभी उसका सिर इसमें फंस गया। बच्चे की पहचान मंगला नगर के आनंद और कृतिका के बेटे क्रिथिगन के रूप में हुई है।
कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं निकला बर्तन
माता-पिता की कड़ी मशक्कत के बाद भी जब बच्चे की सिर से बर्तन नहीं निकला तो वे मदद के लिए अग्नि नियंत्रण कक्ष के पास पहुंचे। अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने शुरू में बर्तन को काटने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। फिर उन्होंने बच्चे के सिर से बर्तन को हटाने के लिए नारियल का तेल लगाया, लेकिन यह तरीका भी अप्रभावी साबित हुआ क्योंकि इससे बच्चे को दर्द होने लगा था।
सरौता का किया इस्तेमाल
बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बचाव दल ने अपने प्रयास जारी रखने से पहले पहले उसे शांत किया। एक फायरमैन ने लड़के के सिर को स्थिर रखा, जबकि अन्य ने बर्तन को सावधानीपूर्वक काटने के लिए काटने वाले सरौता का उपयोग किया। 30 मिनट के ऑपरेशन के बाद, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मी बच्चे को कोई नुकसान पहुंचाए बिना बर्तन को हटाने में कामयाब रहे।
‘प्रहार’ LMG से बढ़ी सेना की ताकत, Adani Defence & Aerospace ने सौंपी पहली खेप
बस हादसे पर सियासत तेज: “यह हादसा नहीं लापरवाही”, पटवारी ने CM Mohan Yadav को घेरा
महिला इंजीनियर की मौत में बड़ा खुलासा, पेंटहाउस पर उठे सवाल
प्रवर्तन निदेशालय ने 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त, भूमि अधिग्रहण घोटाले में बड़ा कदम