बिजली गिरने से इंटर की छात्रा समेत 2 लोगों की मौत
आरा । भोजपुर जिले में आरा के तीयर थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव में बिजली गिरने से इंटर की छात्रा समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें पहली घटना उत्तरदाहा गांव स्थित बधार की है जहां मंगलवार की शाम धान रोप रही छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृत छात्रा शिवगंज टोला गांव के निवासी विश्वनाथ यादव की बेटी पूजा (19) है। वह इंटर की छात्रा थी। इधर मृत छात्रा के चाचा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने गांव के दो अन्य लड़कियों के साथ उत्तरदाहा गांव के बधार में लालटेस महतो का धान रोपने गई थी। तभी बारिश शुरू हो गई और अचानक उस पर बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना विक्रमपुर गांव स्थित बधार की है जहां बिजली गिरने से भेड़ चरा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव वार्ड 2 निवासी सरस पाल का बेटा राज कुमार पाल (20) है। वह पेशे से मजदूर था। इधर मृतक के चाचा शिव शंकर पाल ने बताया कि घर से अपने सौ भेड़ों को चराने के लिए विक्रमपुर गांव स्थित बधार में गया था और सुबह से ही बारिश हो रही थी। तेज बारिश दौरान बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां के मुखिया ने फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई