अवैध रूप से बिक्री से पहले 250 बोरी धान जब्त
बिलासपुर । खाद्य विभाग की टीम ने धान की अवैध खरीदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा 407 समेत करीब 321 बोरा धान बरामद किया है। खाद्य विभाग के अनुसार आरोपीज्ग्रामीणों से सस्ते में धान खरीद कर सैदा स्थित धान खरीदी केन्द्र बेचने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी को धर दबोचा गया। कोचिया के खिलाफ भारी भरकम पेनाल्टी लगाया गया है।
खाद्य विभाग की टीम ने चकरभाठा स्थित धमनी में किसानों से धान की अवैध खरीदी कर धान खरीदी केन्द्र में खपाने से पहले ही रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने किशोर धान भण्डार संचालक से धान खरीदी सम्बधित दस्तावेज पेश करने को कहा। किसी प्रकार की जानकारी पेश नहीं किए जाने पर टाटा 407 समेत 321 बोरा धान जब्त किया है। खाद्य विभाग के अनुसार आरोपी ने बताया कि धमनी स्थित किशोर धान भण्डार का संचालन उसका पिता और भाई करता है। किसानों से सस्ते दर में धान खरीदी के बाद सैदा स्थित धान खरीदी केन्द्र जा रहा है। नरेश कौशिक ने बताया कि टाटा 407 में 40 प्रति बोरी के हिसाब से कुल 250 बोरी धान लोड किया है।आरोपी नरेश कौशिक ने यह भी बताया कि हर साल किसानों से सस्ते दर पर धान खरीदते हैं। और इकठ्ठा कर सैदा स्थित समित को बेचते हैं।
खाद्य टीम निरीक्षक ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान टाटा 407 मे कुल 321 बोरा मिश्रित धान को जब्त किया गया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट पेश किया गया है। मण्डी अधिनियम के तहत जब्त धान पर एमएसपी के हिसाब से प्रति क्विटंल तीन प्रतिशत पेनाल्टी लगाया जाएगा। बहरहाल जब्त धान को कृषि मण्डी बिलासपुर के हवाले किया गया है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान