युद्ध के असर से दुबई में अटके यूपी के 350 कोरियर
मुरादाबाद। खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई मार्गों में बाधा और अस्थायी एयर स्पेस बंद होने की वजह से अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट के देशों में जिले के निर्यातकों के कोरियर नहीं जा पा रहे हैं। अमेरिका व मिडिल ईस्ट के देशों के लिए भेजे गए सैंपल दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। इसके कारण निर्यातकों की परेशानी और बढ़ गई है। निर्यातकों ने बताया कि कई कोरियर कंपनियों का कहना है कि मध्य पूर्व हवाई क्षेत्र प्रभावित है। इसकी वजह से कोरियर देरी से पहुंचेगा। अमेरिका, जर्मनी समेत मिडिल ईस्ट देशों में आर्डर के लिए खरीदारों के पास हस्तशिल्प उत्पादों का सैंपल हवाई मार्ग से भेजा जाता है।
सैंपल पसंद आने के बाद खरीदार आर्डर कंफर्म करते हैं। लेकिन अब निर्यातकों के आर्डर कंफर्म होने में अधिक समय लगेगा। इस्राइल-ईरान युद्ध की वजह से दुबई एयरस्पेस बंद है। इसकी वजह से 350 कोरियर दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इन कोरियर में हस्तशिल्प उत्पाद का सैंपल भरा हुआ है।
इसे तीन दिनों में अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट देशों में पहुंचाना था। लेकिन अब यह इन देशों में देरी से पहुंचेंगे। शहर के कई निर्यातकों का कहना है कि एयरस्पेस बंद होने की वजह से कोरियर दुबई होते हुए अमेरिका नहीं जाएगा। द हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि युद्ध की वजह से सैंपल से लेकर आर्डर नहीं भेजे जा रहे हैं। क्योंकि दुबई एयरस्पेस बंद होने के साथ शिप का आवागमन रोक दिया गया है। यस के चेयरमैन जेपी सिंह का कहना है कि दुबई एयरस्पेस बंद होने की सूचना पर कंपनियों द्वारा कोरियर लेट पहुंचने का मैसेज दिया जा रहा है।
जिले से प्रतिदिन भेजे जाते हैं हस्तशिल्प उत्पादों के 500 से अधिक कोरियर
जिले में स्थित कोरियर कंपनियों के अनुसार, प्रतिदिन 500 से अधिक हस्तशिल्प उत्पादों के कोरियर को विदेश भेजा जाता है। करीब 250 कोरियर दुबई के रास्ते अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट देशों में भेजे जाते हैं। अब दुबई एयरस्पेस बंद होने की वजह कोरियर प्रभावित हुआ है।
कोरियर को दूसरे रास्ते दुबई भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। इससे कोरियर करने की कीमत बढ़ने की संभावना है। कुछ कोरियर कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका, जर्मनी समेत अन्य देशों में कोरियर भेजने के लिए कई हवाई रास्ते का प्रयोग किया जा रहा है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा