जापान में छाया सकुरा सीजन का जादू, हर तरफ चेरी ब्लॉसम की बहार
जापान में वसंत के मौसम या सकुरा सीजन में सड़कें चेरी ब्लॉसम फूलों से ढक जाती हैं। पूरा देश ही मानो सफेद, गुलाबी चेरी ब्लॉसम के फूलों की चादर ओढ़ लेता है। ये सिर्फ फूल नहीं, बल्कि जापानियों के लिए उत्सव मनाने की एक वजह भी है। ये मौसम है चेरी ब्लॉसम या सकुरा (जापानी चेरी ब्लॉसम को सकुरा कहते हैं) फूलों के खिलने का, जिसे वसंत का आगमन भी माना जाता है। चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल या हनामी के लिए कई देशों से आते हैं लोग हनामी का मतलब है फूलों को देखना। मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में चेरी ब्लॉसम फूलों के खिलने के साथ ही लोग फेस्टिवल मनाते हैं, जिसे हनामी कहा जाता है। ये परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है। इस फेस्टिवल के दौरान जापान के लोग अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ चेरी ब्लॉसम फूलों की खूबसूरती निहारते हैं और उसके पेड़ों के नीचे बैठकर पिकनिक भी मनाते हैं।
इतने खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दुनिया के कई हिस्सों से लोग खासतौर से इस मौसम में जापान घूमने आते हैं।
चेरी ट्रीज की सैकड़ों किस्में
जापान में सैकड़ों तरह की चेरी ट्रीज पाई जाती हैं। इस देश में चेरी ब्लॉसम इतने प्रसिद्ध हैं कि इसे अनाधिकारिक रूप से जापान का राष्ट्रीय फूल माना जाता है।
जापान में इतना अहम क्यों है चेरी ब्लॉसम
पूरे जापान में चेरी ब्लॉसम का एक सांस्कृतिक महत्व है। जापान में इस फूल का खिलना एक नई उम्मीद, नई शुरुआत और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है।
इन फूलों की जिंदगी बहुत छोटी होती है, जो हमें बताते हैं कि खूबसूरती और जिंदगी भी क्षणभंगुर हैं। जापान के शिंटो धर्म में सकुरा को बहुत ही पवित्र माना गया है, जो इस मौसम को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना देता है।
क्या होता है जब खिलता है चेरी ब्लॉसम
इस मौसम में पूरा परिवार पिकनिक मनाता है और साथ मिलकर कई सारी एक्टविटीज करता है:
साके सेलिब्रेशन: फर्मेंट किए गए राइस जूस से तैयार बेवरेज को इस फेस्टिवल के दौरान लोग पीते हैं।
चाय उत्सव: साके की तरह ही हनामी में चाय का भी उत्सव होता है। इस पारंपरिक चाय उत्सव में कप-टीपॉट चेरी ब्लॉसम से सजे होते हैं। इस दौरान ब्लैक और ग्रीन टी चेरी ब्लॉसम के साथ ब्लेंड करके परोसी जाती है। चेरी ब्लॉसम का अनुभव लेने का ये भी एक अनोखा तरीका है।
डांस और लाइव परफॉर्मेंस: चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में लाइव परफॉर्मेंस, डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
कागज के लैंटर्न: सूरज ढलने के साथ ही इस फेस्टिवल में शामिल हुए लोगों को इसका एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। लोग एक साथ मिलकर कागज के लैंटर्न जलाते हैं और चेरी ब्लॉसम के पेड़ रोशन हो जाते हैं। ये नजारा अद्भुत होता है।
चेरी ब्लॉसम देखने के लिए ओसाका का नंबर है पहला
वैसे तो पूरे जापान में ही चेरी ब्लॉसम देखने लोग आते हैं, लेकिन ओसाका शहर में इसका नजारा सबसे अच्छा माना जाता है। ओसाका कैसल पार्क चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल सबसे चर्चित है। इस पार्क में 4,000 से भी अधिक खूबसूरत चेरी के पेड़ हैं।
वहीं, यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल जापान का माउंट योशिनो चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इस पहाड़ी पर 30,000 से भी ज्यादा चेरी के पेड़ हैं जोकि चादर की तरह पहाड़ी पर बिछे हुए हैं।
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण