इलाहाबाद HC में दोपहर होगी सुनवाई, श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर टिकी निगाहें
इलाहाबाद हाई कोर्ट में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद पर आज दोपहर दो बजे सुनवाई होगी. 6 मई को हुई सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं का हवाला देते हुए स्थगन की मांग की, जबकि हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया था. हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं पर सुनवाई जारी है, जिसमें मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग भी शामिल है. जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ मामले की सुनवाई कर रही है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस समय हिंदू पक्ष की तरफ से दायर की गई 18 याचिकाओं पर सुनवाई की जा रही है. इन्हीं याचिकाओं में एक एक याचिका में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की गई है. जिसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया है.
इसके अलावा इस मामले में राधा रानी को पक्षकार बनाए जाने की मांग पर भी सुनवाई की जाएगी. हिंदू पक्ष ने राधा रानी को मामले में पक्षकार बनाने की मांग के लिए एप्लीकेशन दिया है. कहा है कि राधा रानी को पक्षकार बनाए मामले की सुनवाई अधूरी है. यह विवाद मथुरा में मुगल बादशाह औरंगजेब के समय की शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर स्थित मंदिर को तोड़कर बनाया गया था.
सुप्रीम कोर्ट में 28 अप्रैल को हुई थी सुनवाई
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का मामला भले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा हो, लेकिन पिछले दिनो एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई थी. उस दोरान sc ने हाईाकोर्ट के फैसले को सही ठहराया था. इस याचिका में हिंदू पक्ष को अपनी याचिका में संशोधन करने और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को मामले में पक्षकार के रूप में जोड़ने की अनुमति दी गई थी.
उस दौरान पीठ ने कहा था कि एक बात स्पष्ट है, हिंदू वादियों द्वारा मूल याचिका में संशोधन की अनुमति दी जानी चाहिए. हिंदू पक्ष ने एक नया दावा करते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था कि विवादित ढांचा एएसआई के तहत एक संरक्षित स्मारक है और पूजा स्थल संरक्षण अधिनियम भी ऐसे स्मारक पर लागू नहीं होगा.
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल