Dog Lover का खौफनाक चेहरा! महिला ने गोद लिया कुत्ता मारकर खाया
चीन से एक दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। चीन में एक महिला ने शेल्टर से आवारा कुत्तों को गोद लिया, अब इसको लेकर उसके खिलाफ जांच चल रही है। दरअसल उसने कुत्तों को लेने के बाद उन्हें मारकर, पकाकर उनके खा लिया। साथ ही महिला ने स्वंय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।
महिला की पहचान झिक्सुआन के रूप में हुई है, महिला ने खुद को एक पशु प्रेमी (Dog lover) बताया और मैसेजिंग एप के जरिए लियाओनिंग प्रांत के कई आश्रयों तक पहुंच बनाई। उसने कुत्ते खरीदते समय दावा था किया कि वह आवारा कुत्तों को एक सुरक्षित घर देना चाहती थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया वो सीधा कुत्तों को रसोई में ले गई।
कुत्ते का मांस तैयार कर बनाया वीडियो
चीनी सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में झिक्सुआन को कुत्ते का मांस तैयार करते हुए खुद के वीडियो पोस्ट करते हुए दिखाया गया है। एक कैप्शन में उन्होंने लिखा, कुत्ते का मांस लगभग तैयार है। बारिश के दिनों में ड्रिंक के साथ खाने के लिए एकदम सही। दूसरे कैप्शन में उन्होंने लिखा, बच्चा मांस खाते हुए दिखाई दे रहा है, ये बच्चे के लिए सबसे अच्छा।
हालांकि चीन के ज्यादातर हिस्सों में कुत्ते का मांस खाना गैरकानूनी नहीं है और दक्षिण में यूलिन जैसी जगहों पर अभी भी इसे मनाया जाता है। लेकिन पालतू जानवरों के बढ़ते चलन और लोगों के बदलते नजरिए के बीच यह प्रथा लगातार विवादास्पद होती जा रही है। महिला की इस हरकत के बाद वीबो जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं।।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
रिपोर्ट में कहा गया है कि एक यूजर ने लिखा, 'झिक्सुआन जैसे लोग घृणित हैं। उन बेचारे आवारा कुत्तों को लगा कि उन्हें एक प्यारा घर मिल गया है, लेकिन उन्हें सीधे नरक में ले जाया गया।' एक अन्य ने मजबूत पशु संरक्षण कानूनों की मांग करते हुए पूछा, 'चीन कब ऐसे लोगों को दंडित करने के लिए कानून बनाएगा जो जीवन के प्रति इतनी घोर उपेक्षा दिखाते हैं?' अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ज़िक्सुआन ने कुत्ते का मांस पकाया और खाया था।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल