यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट लिंक एक्टिव, Rank Card यहां से करें डाउनलोड
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट (UP Polytechnic Result 2025) घोषित कर दिया गया है। जिन भी परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे बिना देरी करते हुए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी UPJEE 2025 Rank Card का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रैंक कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर CANDIDATE ACTIVITY BOARD में Download Rank Card of UPJEE (Polytechnic) 2025 या Download Rank Card of UPJEE (Post Diploma in Industrial Safety) 2025 पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके साइन इन करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही रैंक कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कब शुरू होगी काउंसिलिंग
यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड जारी होने के बाद अब प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जल्द ही राज्यभर के पॉलिटेक्निक संस्थानो में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। काउंसिलिंग में रैंक के आधार पर छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके बाद स्टूडेंट्स तय तिथियों के अंदर कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिट प्राप्त कर सकेंगे।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 5 से 13 जून 2025 तक करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद निदेशालय की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर उस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। अब फाइनल आंसर की आधार पर उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई