सड़क हादसे में गई 5 जानें ,ट्रक ब्रेक फेल होते ही गिरा खाई में
रायपुर: बोरवेल ट्रक घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिका। गाड़ी सवार पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसडीओपी पंकज कुमार पटेल ने बताया यह घटना शुक्रवार को सुबह लगभग 7.30 बजे की है।
घायलों का इलाज जारी
शहडोल से बेमेतरा जा रही बोरवेल गाड़ी (टीएन 88 डी 1702) ग्राम चांटा थाना कुककुर के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घायल 6 लोगों को तुरंत इलाज के लिए कुकदुर अस्पताल भेजा गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां दो ने दम तोड़ दिया।
घायलों में चालक हरिवलगन पिता मनी (38) तिरुचूमगोड जिला नामकल तमिलनाडु, सागर पिता पल्ली (45) निवासी सलन जिला तमिलनाडु, बलराम पिता सोनू राम देवाय (25)ठेठेटागर थाना कुनकुरी जिला जशपुर और भीमाराम पिता शुभलाल (19) दोकड़ा जिला जशपुर शामिल हैं। चारों का इलाज चल रहा है।
हादसे में मृतकों की हुई पहचान
एसडीओपी ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र पिता रंगू राम (30) निवासी ठेठे टांगर बरागजोर, सुभाष राम पिता बलदेव (25) ग्राम बरागजोर, हरीश पिता चंद्राराम भुईहर (19) ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर, देवधर पिता देवभोराम (45) निवासी नारियरढार कोकाभरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर और राज पिता चिन्नान (50) निवासी तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु के रूप में हुई। घाटी में गिरे बोरवेल वाहन से घायलों को निकालते लोग।
20 मई 2024 को कुकदुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही बड़ी दुर्घटना हुई थी। बाहपानी के बंजारी घाट में तेंदूपत्ता संग्रहक परिवार पहाड़ी से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर घाटी से नीच खाई में जा गिरा। इसमें एक ही गांव के 19 लोगों की मौत हुई। इसमें अधिकतर लोग एक ही परिवार के थे। एक परिवार से पति-पत्नी, तीन परिवार के मां और बेटी भी दुर्घटना के शिकार हुए थे।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल