इवेंट में वरुण धवन के साथ हुआ मजेदार हादसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि वीडियो पर नेटिजंस भी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चलिए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो और यूजर्स के रिएक्शंस। आइए जानते हैं।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो के अनुसार अभिनेता वरुण धवन, जब एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो वहां मौजूद एक महिला और दो बच्चों से उन्होंने बात की। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने हाथ बढ़ाकर वरुण को अपना सनग्लास देने का इशारा किया और वरुण ने चश्मा उतारकर बच्चे को पहना दिया। फिर अभिनेता ने उन बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीडियो में वरुण स्वेट शर्ट और लोअर पहने नजर आ रहे हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे ने बिचारे का चश्मा छिन लिया। वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि अभिनेता कितने अच्छे हैं कि उन्होने अपनी सनग्लास बच्चे को दे दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभिनेता दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनके इस व्यवहार की तारीफ भी की है।
वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वरुण धवन की आगामी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है जो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसके अलावा उनके पास 'नो एंट्री 2', 'भेड़िया 2' और 'है जवानी तो इश्क होना है' भी है। इसके अलावा अभिनेता 'बॉर्डर 2' की भी शूटिंग कर रहे हैं।
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट