एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत बीजापुर में हुई जबरदस्त मुठभेड़
जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में माड़ क्षेत्र के जंगल मे पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए गैं। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के माड़ के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
अभियान के दौरान सुबह 9 बजे के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जो रुक-रुक कर अब भी जारी है। बताया गया है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल, सर्च अभियान चल रहा है। पुलिस ने कहा कि विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले