दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोलियों से भूना
नोएडा । ग्रेटर नोएडा में आपसी कहासुनी में एक दोस्त ने अपने दोस्त को चार साथियों संग मिलकर गोलियों से भून दिया। इससे पहले आरोपी ने मृतक को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद घात लगाए बैठे आरोपियों ने गोलियों से उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद से आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमों का गठन किया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके के लुक्सर गांव का है। यहां एक युवक लुक्सर गांव का रहने वाला था। उसकी दोस्ती गांव के रहने वाले नितिन से थी। दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि शनिवार की देर रात नितिन ने कॉल करके उसको घर के बाहर बुलाया इसके बाद अपने चार साथियों के साथ मिलकर नितिन ने अपने दोस्त विनय पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण विनय को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा एडीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है। परिजनों से बात की जा रही है। परिजनों के तहरीर का आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। टीमें गठित कर दी हैं जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद सुबह मृतक के परिजनों ने शव को कासना रोड पर रखकर जाम लगा दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस के आलाधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस