देर रात हुई फायरिंग मे एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
पुरानी रांची के अखरा चौक पर बुधवार देर रात करीब 12 बजे दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से बड़ा तालाव के समीप का पूरा इलाका थर्रा उठा। बताया गया है कि गोलीबारी की यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक युवक को भी गोली लगी है। उसे आननफानन में रिम्स ले जाया गया है। इधर, देर रात हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पहुंची। पहले लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की। युवक को गोली लगने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।रात में ही दर्जनों लोग कोतवाली थाना पहुंच गए और नाइट डयूटी पर तैनात डीएसपी और थाना प्रभारी ने भी उग्र लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग उनके सामने ही एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। पुलिस ने धैर्य का परिचय देकर मामल शांत कराया लेकिन रात 2.50 बजे तक भीड़ थाने से हटने को तैयार नहीं थी।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी