अभिषेक कुमार का कास्टिंग काउच पर छलका, कहा......
बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन, कास्टिंग काउच इंडस्ट्री पर एक काला दाग है। कई सेलिब्रिटीज मायानगरी कलाकार बनने आते हैं, लेकिन कास्टिंग काउच उनके सपनों पर पानी फेर देता है। कुछ लोग इससे गुजरने के बाद भी टिके रहते हैं और कुछ सब कुछ छोड़ अपने घर निकल पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही हाल अभिषेक कुमार के साथ भी था।
'उडारियां' एक्टर अभिषेक कुमार ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है। अभिनेता 2018 में घरवालों से झूठ बोलकर मुंबई अभिनेता बनने आये थे, लेकिन ढाई महीने में ही उन्हें अपने होमटाउन लौटना पड़ा। इसकी वजह थी कास्टिंग काउच।
कास्टिंग काउच पर बोले अभिषेक
अभिषेक कुमार ने बताया कि एक गे ने उनके साथ कुछ करने की कोशिश की थी। उस वक्त वह इतना डर गया था कि तुरंत उन्होंने होमटाउन वापसी कर ली। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया संग बातचीत में अभिषेक ने कहा-
मैं झूठ बोलकर मुंबई आया था। मुझे यहां एक गे मिला। उन्होंने मेरे साथ कुछ करने की कोशिश की और मैं वहां से भाग गया। मैंने शीशे में खुद को देखा और कहा कि यह क्या है। उसी दिन मैंने जनरल की टिकट ली और बैग उठाकर घर आ गया।
अभिषेक कुमार ने उठाया था ये कदम
अभिषेक कुमार ने बताया कि वह ऑडिशन में पास न होने के बावजूद सिलेक्ट हो गये थे, जो उन्हें थोड़ा अजीब लगा था। उन्होंने कहा-
साइनिंग का टाइम था। एक शो था, जिसका ऑडिशन होना था। मैंने सोचा कि मैंने इतना गंदा ऑडिशन दिया। मैंने एक लाइन में 10 बार अटका हूं। मैं सिलेक्ट कैसे हो सकता हूं? मुझे लगा कि लोग कहते हैं हो सकता है कि लुक पसंद आ गया होगा लेकिन वह फेक था। मेरी सिचुएशन ऐसी थी कि मैं सुसाइड कर लेता। आप किसको बताओगे?
'बिग बॉस 17' में फर्स्ट रनर-अप बनने के बाद अभिषेक कुमार ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कमर कस ली है। वह शूटिंग के लिए रोमानिया भी रवाना हो चुके हैं।
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया