रेस्क्यू के दौरान हादसा, दो लोगों की नदी में डूबने की आशंका
वैशाली। जिले के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक युवती को बचाने के प्रयास में छह लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवती सहित दो लोग नदी में डूब गए। घटना सुबह की बताई जा रही है।
घटना से गांव में मचा कोहराम
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत रुस्तमपुर घाट किनारे पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की दो टीमों ने दिनभर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन डूबे हुए दोनों लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
डूबे लोगों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी में डूबे युवकों में निशांत कुमार, पिता अरविंद शर्मा, निवासी पवेरा, थाना धनरूआ, जिला पटना और मानती कुमारी, पिता सुधीर शर्मा, निवासी फतेहपुर, थाना दीदारगंज शामिल हैं। दोनों आपस में ममेरा-फुफेरा भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार निशांत कुमार आलमपुर कच्ची दरगाह में अपने मौसी के यहां आया हुआ था, जबकि मानती कुमारी अपनी फुआ के यहां आई थी। मौसी के घर से पांच महिलाएं और दो पुरुष स्नान के लिए रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह घाट पहुंचे थे। नदी का पानी कम होने के कारण सभी लोग बीच पीपा पुल के पास स्नान करने लगे। इसी दौरान पहले मानती कुमारी डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सभी लोग दौड़े, लेकिन इसी कोशिश में छह लोग डूबने लगे।
स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें
घटना के दौरान शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चार लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन निशांत कुमार और मानती कुमारी तेज धारा में बह गए और डूब गए। बताया गया है कि निशांत के पिता बनारस में कारपेंटर का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और लोग गंगा घाट पर जुट गए। इस संबंध में राघोपुर के प्रभारी सीओ सह राजस्व अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि गंगा नदी में नहाने के दौरान दो लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
ममता बनर्जी को अपने गढ़ में झटका, भवानीपुर के बूथ पर सिर्फ 51 वोट मिले
CBI के ट्रैप में फंसे CGST के 2 अफसर, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए
साले पर जानलेवा हमला, शराब के पैसों को लेकर जीजा हुआ हिंसक
X अकाउंट ब्लॉक होने के बाद भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता बढ़ी, Instagram पर करोड़ों फॉलोअर्स
मकान मालिक को धमकी, किराएदार ने मांगी 50 करोड़ की फिरौती – जबलपुर
असम विधानसभा अध्यक्ष पद पर फिर काबिज हुए रंजीत कुमार दास, भाजपा में खुशी की लहर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, परमाणु हमले की नीति पर कही अहम बात
सुशासन तिहार में CM साय का अलग अंदाज, गांव में चौपाल लगाकर सुनी शिकायतें