रेरा और हाईकोर्ट के आदेशों पर प्रशासन की सख्ती
भोपाल के ग्राम बोरदा में न्यायालय रेरा एवं हाईकोर्ट के आदेशों के पालन में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वेश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की दो डुप्लेक्स संपत्तियों को सील कर दिया। दोनों संपत्तियों की अनुमानित कीमत लगभग 40-40 लाख रुपये आँकी गई है और उनकी नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।
\न्यायालय रेरा एवं हाईकोर्ट के आदेशों के पालन में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भोपाल के ग्राम बोरदा स्थित सर्वेश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की दो संपत्तियों को राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी आदित्य जैन एवं तहसीलदार यशवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में की गई। पहला प्रकरण (M-BPL-19A0936),9 सितम्बर 2025 का है। इसमें भागीदार विवेक मिश्रा आत्मज आर.सी. मिश्रा (कॉसमॉस रागा) की बिल्डर ऑफिस डुप्लेक्स क्रमांक 46, क्षेत्रफल 1000 वर्ग फीट को सील किया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये आँकी गई है। दूसरा प्रकरण (M-BPL-21-0200),10 सितम्बर 2025 का है। इसमें ग्राम बोरदा स्थित डुप्लेक्स क्रमांक 51, क्षेत्रफल 1000 वर्ग फीट को सील किया गया। इसकी अनुमानित कीमत भी करीब 40 लाख रुपये है। राजस्व टीम ने बताया कि दोनों संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस