जेल से बाहर आने के बाद फिर करने लगे साइबर ठगी
जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम तक छापेमारी के दौरान करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से चार शातिर साइबर ठगों को दबोचा है।ये शातिर करमाटांड़ थाना क्षेत्र कासीटांड़ का रहने वाला सोनू मंडल, मट्टांड़ का रहने वाला सादिर अंसारी और नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुआ गांव के रहनेवाले सगे भाई पप्पू मंडल व मिठुन मंडल हैं।दो भाई इससे पहले भी साइबर ठगी के मामले में जेल की सजा भुगत चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही दोबारा से साइबर ठगी में संलिप्त हो गए। इस बात की जानकारी जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लगूरी ने दी।उन्होंने बताया कि आरोपितों के पास से छापेमारी के दौरान 10 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, दो चेकबुक, तीन आधार कार्ड, दो पैनकार्ड व एक बाइक जब्त हुई है।एसडीपीओ ने बताया कि विभागीय सूचना थी कि आरोपित अलग-अलग ठिकानों पर रहकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान की अगुवाई में टीम छापेमारी कर इन आरोपितों को धर दबोचा।ये शातिर लोगों को बकाया बिजली का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने, पोस्टल विभाग के अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट करने और विभिन्न ई-कामर्स कंपनियों की साइट्स पर अपना मोबाइल नंबर बतौर हेल्पलाइन दर्ज करवा लोगों को अपने झांसे में लेते और उन्हें ठगी का शिकार बना रहे थे।
प्रवर्तन निदेशालय ने 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त, भूमि अधिग्रहण घोटाले में बड़ा कदम
ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला कायम रखा
एनसीईआरटी और यूजीसी के नियमों पर सफाई, पाठ्यक्रम में बदलाव के संकेत
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने घोषित किए प्रत्याशी, चुनावी रणनीति हुई साफ
ईरान-US टकराव के बीच PAK में कूटनीतिक हलचल, तीन देशों के विदेश मंत्री करेंगे चर्चा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का कोलकाता पर भारी रिकॉर्ड
अमरावती को लेकर फिर तेज हुई सियासत, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
तीन खिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने भी IPL का किया रुख
सभी हाईकोर्ट को निर्देश: दुष्कर्म पीड़ितों की पहचान हर हाल में गोपनीय रखी जाए
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं बाइकें, दोनों चालकों की गई जान