अलीगढ़: आंगनबाड़ी में जहरीली चीज को चूरन समझ बैठे बच्चे, हालत गंभीर
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र में चूरन समझकर जहरीला पदार्थ खाने से 8 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की परेशानी शुरू हो गई। कई बच्चों के सिर में दर्द की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चों को एंबुलेंस से जीएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां सभी को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया।
पूरा मामला अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के गांव नरौना आकापुर की है। जहां एक आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को रोज की तरह बच्चे आए हुए थे। दोपहर का भोजन मिलने से पहले सभी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक कमरे से अजीब सी दुर्गन्ध आने लगी। इस पर आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद चंद्रवती, महेंद्र कौर और योगेश पहुंचे। देखा बच्चे उल्टी कर रहे थे। कुछ बच्चों ने बताया कि उनके सिर में दर्द हो रहा है।
बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अंगबाड़ी केंद्र संचालिका ने बच्चों से पूछा कि किसी ने कुछ खाया है क्या, तभी एक बच्ची ने डरते हुए एक पाउच निकाल कर फेंका। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उसे उठाकर देखा तो वह गेहूं को घुन से बचाने वाली जहरीली दवा का पाउच था। यह देख आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को आनन-फानन में पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ