गठबंधन की बैठक आज, 14 पार्टियों के नेता होंगे शामिल
नई दिल्ली । आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हैट्रिक रोकने की कवायद में जुटी विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन की बैठक कल शनिवार को होनी है। इस बैठक में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, नीतीश कुमार समेत 14 पार्टियों को नेता बैठक में हिस्सा लेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाली इस वर्चुअल मीटिंग में सभी नेता एक दूसरे से बातचीत करेंगे और आगे की योजना तैयार करेंगे। 13 जनवरी को होने वाली ये बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कारण, इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा तो होगी ही, साथ ही नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाने पर भी सहमति बन सकती है। हालांकि अभी बैठक के एजेंडा का खुलासा नहीं किया गया है।
बता दें कि विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन की पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं। पटना, बेंगलुरु और मुंबई के बाद गठबंधन की बैठक दिल्ली में भी हो चुकी है। पहली मीटिंग बिहार के पटना में 23 जून को हुई थी। वहीं दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थी। तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर को हुई थी। चौथी बैठक दिसंबर में दिल्ली में हुई थी। इन बैठकों में पार्टियों को एक साथ लाने से लेकर सीट बंटवारे तक की चर्चा हो चुकी है। हालांकि राज्यवार सीट बंटवारा का मामला अभी फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इस मुद्दे को सुलझाने का काम किया जाएगा। बता दें कि राज्यवार सीट बंटवारे को लेकर पार्टियों की अलग-अलग बैठकें भी हो चुकी हैं। अभी तक महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। कई राज्यों में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा