अमित शाह: आज के विशेष कार्यक्रम में VVIP गेस्ट के रूप में शामिल
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल में दोपहर करीब 1 से शाम 4 बजे तक रहेंगे। वे रवीन्द्र भवन में होने वाले सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान 6 सहकारी दुग्ध संघ, 6 हजार सहकारी दुग्ध उत्पादन समितियों, शीत केंद्रों और संयंत्रों को केंद्र का राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) टेकओवर करेगा। इसके बाद राष्ट्रीय योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि शाह सम्मेलन से पहले सत्ता और संगठन की टोह लेंगे। क्योंकि शाह दोपहर का भोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ करेंगे। इसमें मंत्रियों के भी शामिल होने की चर्चा है।
भोजन के लिए आरक्षित समय को मिलाकर शाह करीब पौन घंटे खाली रहेंगे। इसमें सत्ता व संगठन के प्रमुख लोगों से चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय योजनाओं में प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई बढ़त व अन्य योजनाओ के उत्साहजनक परिणामों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
शहर के 4 प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) रविवार को करीब 6 घंटे से अधिक समय तक भोपाल में रहेंगे। इस दौरान शहर के 4 प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित किया है, जबकि 6 मार्गों को वाहनों के लिए डायवर्ट(Route Diversion) किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ए और बी दो प्लान तैयार किए है। ये प्लान सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।
ए-प्लान: पुराना विमानतल से रविन्द्र भवन तक
इंदौर-उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
रोशनपुरा चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट, व्हीआईपीराड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित(Route Diversion) रहेगा।
ये वैकल्पिक मार्ग
भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुड़कर, नाथूबरखेडा रोड, मुगालियाछाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा, मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट, व्हीआइपीरोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बी-प्लान: व्यावसायिक, अनुमति प्राप्त वाहन
पॉलिटेक्निक चौराहे से रविंद्र भवन, केएन प्रधान, राजभवन, मछलीघर तिराहा से गांधीपार्क तिराहा तक पूरा प्रतिबंधित रहेगा।
ये वैकल्पिक मार्ग
पॉलिटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा, भारत टॉकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया, चार पहिया, जीप/कार रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, लिली चौराहा होकर भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
– रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें, बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होकर बोर्ड ऑफिस चाराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, केंद्रीय स्कूल विद्यालय क्रमांक-1, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होकर आवागमन कर सकेगी।
रविंद्र भवन में ड्रोन प्रतिबंधित
गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल आ रहे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। शाह का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में पुलिस ने जेड प्लस और सीआरपीएफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल रविंद्र भवन से 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून, सहित अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उडऩे पर प्रतिबंध लगाया गया है, साथ इस इस पूरे क्षेत्र को रेड जोन, नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश रविवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कमर्शियल फ्लाइट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन से मुक्त रहेंगी।
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज