अभिषेक को घर से बाहर निकालने पर अंकिता हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस के इस फैसले पर टीवी सेलेब्स के रिएक्शन आए सामने
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालविया और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के साथ कई बार झगड़े हो चुके हैं. अभिषेक ने ईशा के साथ शो में एंट्री ली थी और ऐसा लग रहा था कि उनके बीच चीजें सुलझ जाएंगी. हालांकि समर्थ की एंट्री ने पूरा गेम बदल दिया.
शो में ईशा समर्थ को देखकर चौंक गईं और उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में मान गईं. उसके बाद दर्शकों ने देखा कि ईशा और अभिषेक ने शो में एक-दूसरे को लेकर कई बुरी बातें बोल दी. इस दौरान अभिषेक ने घर के कई सदस्यों से ईशा और समर्थ को लेकर मजाक किया और कुछ हफ्तों बाद उन्हें भी समर्थ और ईशा काफी उकसाने लगे.
ईशा, समर्थ ने अभिषेक को किया पोक
लेकिन अब ईशा और समर्थ ने सारी हदें पार कर दी हैं. ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने मिलकर अभिषेक कुमार को काफी हद तक पोक किया. इन तीनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी जड़ दिया था.
इसके बाद अंकिता लोखंडे को मिली पावर की वजह से अभिषेक कुमार घर से बेघर कर दिए गए हैं. अंकिता इस वक्त घर की कैप्टन हैं. ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें ये फैसला लेने को कहा कि अभिषेक घर में रह सकते हैं या नहीं. इसके बाद अंकिता ने अभिषेक को घर से बाहर कर दिया है. पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस के इस फैसले पर टीवी सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं.
रितेश देशमुख, प्रिंस नरूला, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और अन्य कई हस्तियों ने ईशा और समर्थ के व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया है. टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'हम उसे वापस चाहते हैं, बाकी लोगों से बहुत अच्छा है.. दिल का भी और मनोरंजन का मियां भी!!', वहीं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने टूटे हुए दिल के इमोजी पोस्ट किए. टीना दत्ता ने भी इस फैसले को गलत बताया.
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
झारखंड में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-रात सर्दी और दोपहर में गर्मी, जानें अगले 24 घंटों में पारा गिरेगा या बढ़ेगा!
हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
OBC आयोग गठन बना अड़चन, तय समय पर नहीं होंगे चुनाव?
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर