पति ने किया भद्दा कमेंट तो भड़कीं अंकिता लोखंडे
मुंबई । बिग बॉस 17 में विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे को लेकर किया भद्दा कमेंट तो वह भड़क गई। हाल ही में अंकिता और विक्की के बीच में काफी अनबन हुई। दरअसल, अंकिता को पता चला कि विक्की ने उसके लिए कुछ कमेंट किया है, जो अंकिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसकी वजह से उनके बीच में काफी बहस हुई।कैप्टेंसी टास्क के दौरान विक्की ने अंकिता को लेकर कमेंट किया था। बाबू भैया और अभिषेक ने अंकिता को इसके बारे में बताया था। रूम में अभिषेक, बाबू भैया, अंकिता और विक्की बैठे थे। इस दौरान बाबू भैया-विक्की और अभिषेक में बहस चल रही थी। बहस के बीच में अभिषेक कहते हैं कहा, आप मुझे बोलते हो कि मैं गंदे कमेंट्स करता हूं। आपने खुद अपनी पत्नी के लिए क्या कहा। वो सही था क्या।इसके बाद अभिषेक विक्की की कही बात अंकिता को बताते हैं। अंकिता गुस्से में आ जाती है और कहती है- तुम अपनी पत्नी के लिए ऐसे शब्द कैसे यूज कर सकते हो। मेरे लिए इतने गंदे शब्द क्यों इस्तेमाल करते हैं सब। तुम्हें सॉरी होना चाहिए लेकिन तुम गुस्सा कर रहो और मेरे साथ ही लड़ रहे हो। विक्की भी अंकिता पर गुस्सा करते हैं।हालांकि, फिर बाद में विक्की अंकिता को शांत करता है और कहते हैं- उस वक्त गेम के दौरान ये निकल गया था। मेरा ऐसा मतलब नहीं था। अगर तुम्हें बुरा लगा तो सॉरी। मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद अंकिता और विक्की सब नॉर्मल करके एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा