बिग बॉस के बाहर एक बार फिर हुई अंकिता लोखंडे की बेज्जइती
बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद कंटेस्टेंट्स के नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई ऐसे बिग बॉस के सदस्य और फाइनलिस्ट हैं, जो बिग बॉस से घर से निलकते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से रूबरू हुए हैं। इस कड़ी में अब अगला नाम अंकिता लोखंडे का नाम शामिल हो रहा है।लेकिन इंस्टा लाइव अंकिता के लिए उम्मीद के मुताबिक असरदार साबित नहीं हुआ है और टीवी एक्ट्रेस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।जब सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 17 शुरू हुआ था तो उस वक्त अंकिता लोखंडे को इस शो के विनर का प्रबल दावेदार माना गया। हालांकि जैसे ये सीजन आगे बढ़ा अंकिता का सफर उतार-चढ़ाव से भरा साबित होने लगा। आलम ये रहा है कि अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की टॉप 4 फाइनलिस्ट रहीं।
इसके बाद अब गुरुवार को अंकिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव सेशन किया। जिसकी शुरुआत तो शानदार रही लेकिन जैसे-जैसे एक्ट्रेस का ये सेशन आगे बढ़ा तो फैंस की संख्या में भारी गिरावट देखी गई।बिग बॉस 17 ताजा खबर के अनुसार अंकिता लोखंडे बिग बॉस इतिहास की सबसे कम इंस्टा लाइव व्यूज जुटाने वाली टॉप-4 कंटेस्टेंट में से एक बनी हैं। अदाकारा के लाइव का हाईएस्ट व्यूज नंबर 14.1K के था कुछ देर बाद लुढ़कर 7K पर आ गया। इस तरह से अंकिता के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बिग बॉस 17 के बाद अंकिता लोखंडे फिल्मी दुनिया में कमाल दिखाती हुई नजर आएंगी। दरअसल हाल ही में अंकिता की अपकमिंग फिल्म स्वंत्रत वीर सावरकर का एलान हुआ है और इसमें वह लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी।रणदीप हुड्डा स्टारर इस मूवी का टीजर बहुत पहले ही रिलीज किया गया है। फैंस अंकिता और रणदीप की इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश