चिकित्साधिकारी के 2532 पदों के लिए आवेदन कल से
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) के तहत चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) के 2532 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी।
चिकित्साधिकारी के साथ ही मद्य निषेध विभाग (समाज कल्याण) के तहत क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी के एक अनारक्षित पद, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के तहत संभागीय विख्यापन अधिकारी के एक पद (एससी श्रेणी के लिए आरक्षित) और पर्यटन निदेशालय के तहत क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी/प्रचार अधिकारी के एक पद (एससी श्रेणी के लिए आरक्षित) के लिए भी 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है। सुधार/संशोधन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल और ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के समर्थन समस्त शैक्षिक/वांछित अभिलेखों की स्व प्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न कर आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगा। बिना ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक बार ओटीआर करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए अगली भर्ती परीक्षाओं में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी और आयोग के पास भी अभ्यर्थियों से जुड़े शैक्षिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा