आशीष और नेहा पहुंचे वोट डालने अमेरिका से जमशेदपुर
जमशेदपुर। वोट देने के लिए अमेरिका के टेक्सास से आशीष और उनकी पत्नी नेहा निहारिका शहर पहुंची हैं। बकौल आशीष जमशेदपुर संसदीय लोकसभा सीट पर जैसे ही मतदान की तारीख तय हुई, हमने अपना टिकट कराया।
2019 में भी अमेरिका से वोट डालने आए थे भारत
आशीष टेक्सास की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं जबकि पत्नी नेहा निहारिका भी वहीं नौकरी करती हैं। आशीष टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में जबकि नेहा बिष्टुपुर स्थित डीएन मदन स्कूल में अपना मतदान करेंगे। आशीष का कहना है कि हम भले ही पिछले कई वर्षों से अमेरिका में क्यों न काम करते हों लेकिन हमारी पहचान हमेशा एक भारतीय के रूप में रही है। हमारा देश भारत एक मजबूत राष्ट्र बने, इसलिए हम वर्ष 2019 में भी वोट करने अमेरिका से भारत आए थे। नेहा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर अनिल कुमार सिन्हा की बेटी है और अपने पिता के यहां टेल्को स्थित आवास पर ठहरी हैं।
शनिवार को इन चार सीटों पर होगा घमासान
गौरतलब है कि 25 मई यानी कि कल शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे और झारखंड में तीसरे चरण के तहत चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों रांची, धनबाद, जमशेदपुर तथा गिरिडीह में मतदान होना है। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में कुल 82,16,506 मतदाता हैं, जिनके लिए 5,004 लोकेशनों में कुल 8,963 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1,319 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में हैं, जबकि कुल 3,685 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस