छत्तीसगढ़ में CBI जांच पर लगा प्रतिबंध हटा
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सीबीआई की जांच पर लगा प्रतिबंध हटाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने 10 जनवरी 2019 को प्रदेश में सीबीआइ के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इधर, प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद विष्णुदेव सरकार ने कांग्रेस सरकार की इस घोषणा को रद्द करते हुए सीबीआई को जांच के लिए अनुमति दी थी।
अधिसूचना जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ में सीबीआई को जांच और छापेमारी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से अनुमति मिल गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीबीआई राज्य की सीमा में कहीं भी कार्रवाई कर सकती है। जांच एजेंसी सबसे पहले भूपेश सरकार में बिरनपुर में सांप्रदायिक हिंसा में हुई एक युवक की हत्या और सीजीपीएससी घोटाले की जांच करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह की ओर से दिसंबर 2023 को दिए गए लिखित जवाब में कहा गया है कि पंजाब, झारखंड, केरल, बंगाल, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, मेघालय व तमिलनाडु ने सीबीआई को पूर्व में दी गई सामान्य सहमति वापस ली है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला