फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, सडक़ पर उतरी आर्मी
ढाका। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही लगातार हलचल मची हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से शरण लेने के बाद तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग आज ढाका में मौजूदा अंतरिम सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है जिसे देखते हुए अंतरिम युनूस सरकार ने सेना को सडक़ों पर उतार दिया है।इस बीच ढाका में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस ने सख्ती बरती है। बांग्लादेश की सेना ने आज उनके प्रदर्शन से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
पार्टी समर्थक और भूमिगत हुए नेता ढाका के गुलिस्तान, जीरो पॉइंट, नूर हुसैन स्क्वायर इलाकों में सडक़ों पर उतरेंगे। अपने नेताओं को गलत तरीके से फंसाने, छात्र विंग पर प्रतिबंध लगाने और एएल कार्यकर्ताओं को सताने के लिए अवामी लीग द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।
सेना की 191 टुकडिय़ां तैनात
अवामी लीग के जमावड़े और विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए बांग्लादेश की सेना, पुलिस और स्कूल कॉलेज तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इन इलाकों में बड़ा जमावड़ा किया हुआ है। बीएनपी और जमात ने घोषणा की थी कि वे आवामी लीग को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देंगे। ढाका पुलिस ने उन्हें विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है। देशभर में बीजीबी की 191 टुकडिय़ां तैनात की गई हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई