भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में की अनोखी उपलब्धि हासिल
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 23वें मैच में इतिहास रच दिया। भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई, जो कि घर से दूर उनकी पहली जीत भी रही।
भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवर के अपने स्पेल में 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। 34 साल के तेज गेंदबाज ने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा और आईपीएल इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
याद हो कि पैट कमिंस ने जॉनी बेयरस्टो को सबसे पहले चलता किया और फिर भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह और पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को अपना शिकार बनाया। धवन का विकेट दुर्लभ था, लेकिन विकेट के पीछे हेनरिच क्लासेन ने बेहतरीन स्टंपिंग की।
भुवी ने रचा इतिहास
शिखर धवन का विकेट आईपीएल इतिहास में ऐसा 9वां मौका रहा, जहां तेज गेंदबाज की गेंद पर बल्लेबाज स्टंपिंग आउट हुआ। आईपीएल इतिहास में आठ साल में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ। भुवनेश्वर कुमार ने अपना नाम इतिहास की किताबों में दर्ज कराया क्योंकि वो आईपीएल इतिहास में दो बल्लेबाजों को स्टंपिंग आउट कराने वाले पहले तेज गेंदबाज बने।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 11 साल बाद किसी बल्लेबाज को स्टंपिंग आउट कराया। इससे पहले 2013 संस्करण में भुवनेश्वर कुमार ने पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के मानविंदर बिस्ला को स्टंपिंग आउट कराया था। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 173 विकेट चटकाए हैं, जो कि भारतीय तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ हैं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला