बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी, 13 नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उल्लेखनीय सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक प्रमुख नक्सली पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बीजापुर पुलिस के आला अधिकारियों ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में तीन तर्रेम, पांच आवापल्ली और पांच जांगला क्षेत्र से हैं। इस अभियान में शामिल सुरक्षा बलों में डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की टीमें शामिल थीं।
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच है। विशेष उल्लेखनीय है कि इनमें से एक नक्सली कोसा पुनेम उर्फ हड़मा है, जो 40 वर्ष का है और जगरगुंडा क्षेत्र समिति का सदस्य है। पुनेम के खिलाफ अपहरण और हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं, और उसके पास से कुछ टिफिन बम, विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटिंग कॉर्ड बरामद किए गए हैं।
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
सिहोरा में हिंसा का लाइव फुटेज वायरल, हमलावरों की करतूत कैमरे में कैद
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ