BJP नेता का CM चंपई के लिए उमड़ा प्यार
रांची। I.N.D.I.A Ranchi Rally 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को लेकर भाजपा एवं झामुमो में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने महारैली को लेकर राजधानी में लगाए पोस्टर के बहाने झामुमो और गठबंधन पर वार किया है।
उन्होंने कहा कि इसे सही मायने मे उलगुलान रैली नहीं, बल्कि आदिवासी अपमान महारैली कहा जाना चाहिए। आइएनडीआइए की इस रैली के लिए पोस्टर जारी किया गया है, उसमें झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तस्वीर नहीं है। यह हास्यास्पद है और आदिवासियों के लिए अपमान की बात है।
पोस्टर में हेमंत सोरेन की तस्वीर पर क्या बोले बाबूलाल
बाबूलाल मरांडी ने पोस्टर में हेमंत सोरेन की तस्वीर पर कहा कि करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को रैली के बहाने महिमामंडित किया जा रहा है। जेएमएम का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन परिवार तक ही सीमित रह गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता सब देख रही है। चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। स्पष्ट है, इंडी गठबंधन की रैली में जमीन से जुड़े नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इस आयोजन में सिर्फ परिवारवादियों को ही जगह दी जा रही है।
बाबूलाल के आरोप पर झामुमो का पलटवार
उधर, बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पलटवार किया। कहा कि बाबूलाल या तो दृष्टिहीन हो गए हैं या फिर धृतराष्ट्र। वे उन्हें सभी पोस्टर का फोटो भिजवा देंगे, जो जारी किए गए हैं या रांची में लगाए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार के संरक्षक पीएम मोदी बन गए हैं। मरांडी के मुंह से भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की बातें शोभा नहीं देती हैं। पहले भी उनके कारनामों को उजागर किया गया है। समय आने पर उनके अन्य कारनामों को भी उजागर किया जाएगा।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?