BJP सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर तंज....
मधुपुर। झारखंड के मधुपुर में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बूथ पर विजय हासिल करने को लेकर बैठक में सारी चीजें तय कर ली गई हैं।
वहीं, विपक्ष से उम्मीदवार नहीं होने के सवाल पर निशिंकात दुबे ने कहा कि कांग्रेस हार के डर से और जमानत जब्त हो जाने के भय से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर रही है।
उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, फुरकान अंसारी, इरफान अंसारी हार के डर से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। प्रदीप यादव पर आपराधिक मामला दर्ज है। इसलिए, कांग्रेस उस पर भी सोच रही है।
केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर हुई बैठक- निशिकांत
बैठक में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर यह बैठक की गई है। बैठक में सभी मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ सभी बूथों पर पार्टी के स्थित को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पिछले चुनाव व आने वाले चुनाव का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सभी बूथों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। किस प्रकार सभी बूथों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित हो, कार्यकर्ता किस प्रकार काम करें, उस पर चर्चा की।
मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि भाई पटेल, अनुकांत दुबे, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, नप के पूर्व अध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा सह संयोजक भोला भाई पटेल समेत मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला