बसपा सांसद मलूक नागर रालोद में शामिल
लखनऊ । बसपा नेता और लोकसभा सदस्य मलूक नागर बृहस्पतिवार को जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य नागर ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी और घोषणा की कि वह क्षेत्र में रालोद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। नागर ने 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के उम्मीदवार के रूप में जीता था। उस समय बसपा, रालोद और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन था।
उन्होंने कहा कि पिछले 39 सालों में यह पहली बार है कि मैं न तो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं और न ही विधानसभा का, लेकिन मैं देश के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए आज मैंने बसपा छोड़ने का फैसला किया है। यह एक सोचा-समझा फैसला है। नई दिल्ली में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने नागर की कलाई पर, किसानों और खेतों से उनके जुड़ाव का प्रतीक हरा धागा बांधकर रालोद में उनका स्वागत किया। चौधरी ने कहा कि नागर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और क्षेत्र में राजग को मजबूत करेंगे। रालोद भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। रालोद ने बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन चौहान को मैदान में उतारा है, जो भाजपा के साथ सीट बंटवारे के तहत पार्टी को आवंटित की गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड