हिंसा व आगजनी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा
लखनऊ। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार शाम को औरंगजेब की कब्र व मजार हटाने और मजार की चादर जलाने को लेकर हुई हिंसा व आगजनी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है। यूपी की पूर्व सीएम ने महाराष्ट्र सरकार से हिंसा में शामिल अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया, तो माहौल और भी बिगड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि देश में किसी की भी कब्र व मजार आदि को क्षति पहुंचाना या तोड़ना ठीक नहीं है। इससे वहां आपसी भाईचारा, शान्ति व सौहार्द बिगड़ रहा है। इससे पहले मायावती ने संभल सीओ के बयान की भी निंदा कर चुकी है।
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी