विभागीय लापरवाही का बड़ा मामला: रिटायर कर्मचारी का ट्रांसफर ऑर्डर, सिस्टम पर उठे सवाल
स्वास्थ्य विभाग में एक अजब-गजब कहानी सामने आई है। जो कर्मचारी दो साल पहले रिटायर हो चुका है उसका नाम अब भी स्वास्थ्य विभाग के स्टेट लेवल के आफिस में चल रहा है। यानी वह रिटायर नहीं हुआ है और उसकी नौकरी सही सलामत है।
रायपुर की स्थानांतरण सूची
यही वजह है कि आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग महानदी भवन रायपुर की स्थानांतरण सूची में उसका नाम है। उसका मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा से उसका स्थानांतरण सीएमएचओ आफिस गौरेला पेंड्रा मरवाही के लिए किया गया है। दरअसल, देवनारायण यादव सहायक ग्रेड-2 दो साल पहले रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद भी उनका नाम स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख कार्यालय रायपुर से नहीं काटा गया है।
यानी राज्य स्तर के कर्मचारी भी कितने बदहवास स्थिति में हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बड़ी बात यह है कि जिला मुख्यालय स्तर से भी उनका नाम क्या ऊपर नहीं भेजा गया है यह भी बड़ा सवाल है। फिलहाल इस तरह विभाग की बड़ी लापरवाही महकमे में जगहंसाई बना हुआ है।
संलग्नीकरण समाप्त फिर भी अस्थाई कर्मचारियों का अटैचमेंट
स्वास्थ्य विभाग में सभी की सेहत इन दिनों खराब चल रही है। यही वजह है कि एक से बढ़कर एक खामियां उभरकर सामने आ रही है। विभाग में संलग्नीकरण नहीं करना है लेकिन सीएमएचओ आफिस में जीवनदीप समिति के अस्थायी कर्मचारी को अटैच कर दिया गया है। इतना ही नहीं यहां दर्जनों कर्मचारी ऐसे हैं जो एक स्थान से दूसरे स्थान अटैचमेंट में हैं। सरकार के नियम इनके लिए मजाक बनकर रह गई है।
MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट