थाइलैंड में पूर्व पीएम यिंगलुक शिनवात्रा के खिलाफ आरोप रद्द
बैंकॉक । थाइलैंड की अदालत ने 2013 में सरकारी परियोजना के व्यय में कुप्रबंधन के लिए पूर्व पीएम यिंगलुक शिनवात्रा के खिलाफ आरोप सोमवार को रद्द कर दिया। शिनवात्रा अब निर्वासन में रह रही हैं। यह पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक मुकदमों में उनके पक्ष में आया ताजा फैसला है। अदालत ने पिछले साल दिसंबर 2023 में यिंगलुक को सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों से बरी किया था। सुप्रीम कोर्ट के तहत एक विशेष संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायाधीशों ने यिंगलुक और पांच अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ बुनियादी रोडशो परियोजना में 240 अरब थाई मुद्रा के कुप्रबंधन के आरोप खारिज कर दिए। थाइलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा की बहन यिंगलुक 2014 में अपनी सरकार के तख्तापलट के बाद से निर्वासन में रह रही हैं।
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति
Hindustan Petroleum Corporation Limited का बड़ा बयान, कहा—फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य
आपूर्ति संकट से महंगाई बढ़ने के आसार, West Asia हालात बने चिंता
नेपाल की सियासत में हलचल: केपी शर्मा ओली गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बैन हटाकर शुरू होगा टेलीकास्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू, 30 फ्लाइट्स के साथ नया एविएशन हब तैयार
कप्तानों की फॉर्म पर नजर, कौन आगे कौन पीछे?
पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम, तृणमूल की पकड़ पर भाजपा की नजर
संसद में गूंजेगा नक्सल मुद्दा, 31 मार्च तक क्या होगा लक्ष्य पूरा?
मां बनने के बाद कंफ्यूजन में Alia Bhatt, लिया Sadhguru का मार्गदर्शन