छत्तीसगढ़ विधानसभा का आखिरी सत्र पुराने भवन में, 18 नवंबर को विशेष सत्र, जानिए क्या हैं खास प्रस्ताव
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में 18 नवंबर को विशेष सत्र बुलाया गया है. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. ये सत्र बेहद खास रहने वाला है क्योंकि अगली बार विधानसभा सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा. इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा.
पुराने विधानसभा भवन को विदाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आयोजित होने वाले स्पेशल सेशन का विषय ‘पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चा’ रखा गया है. इस सेशन के दौरान प्रदेश की अब तक की पॉलिटिकल, सोशल और अन्य क्षेत्रों में विकास यात्रा को याद किया जाएगा.
25 साल में 4 मुख्यमंत्रियों का काल
छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना. राज्य के गठन से लेकर अब तक 25 साल हो गए हैं. इस दौरान पांच बार 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 को विधानसभा चुनाव हुए. चार मुख्यमंत्री अजीत जोगी, डॉ रमन सिंह, भूपेश बघेल और विष्णुदेव साय का कार्यकाल देखा. दो बार कांग्रेस और चार बार बीजेपी सत्ता पक्ष में बैठी नजर आई.
शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के मौके पर नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था. नए भवन को हाईटेक बनाया है. आधुनिक होने के साथ-साथ इस इमारत में राज्य की सांस्कृतिक झलक मिलती है. डिजिटल कार्यप्रणाली, पेपरलेस सत्र और उन्नत सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में ही आयोजित किया जाएगा.
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित