अस्पताल/भीड़भाड़ में बच्चा चोरी की वारदात, मचा हड़कंप
झारखंड|झारखंड में एक और बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। हज़ारीबाग शहर के लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को महज तीन दिन के नवजात शिशु को उसकी मां के हाथ से एक अज्ञात महिला बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिला कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव की रहने वाली है, जो अपने नवजात को डॉक्टर को दिखाने के लिए शहर आई थीमिली जानकारी के अनुसार, महिला के पास एक अज्ञात महिला पहुंची और खुद को मददगार बताते हुए शिशु को गोद में लिया। कुछ ही पलों में वह भीड़ का फायदा उठाकर नवजात के साथ फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है। यह घटना रांची में पिछले दिनों घटी बच्चों की चोरी की वारदात की याद दिलाती है।
पुलिस की तत्परता से 7 घंटे में नवजात शिशु चौपारण से सुरक्षित बरामद
हजारीबाग में बच्चा चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया। लगातार दबिश और त्वरित कार्रवाई के बाद महज 7 घंटे के भीतर पुलिस ने नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया। लोहसिंघना थाना से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा नहीं, बल्कि पारिवारिक ड्रामा से संबंधित था।पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए चौपारण से नवजात को सुरक्षित बरामद किया। हालांकि शुरुआती दौर में यह घटना रांची में हाल के दिनों में सामने आई बच्चों की चोरी की घटनाओं की याद दिला रही थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित महिला से पूछताछ जारी है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा