सीएम चम्पाई सोरेन का गिरिडीह दौरा टला
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का गिरिडीह दौरा अब 10 मार्च को शिफ्ट हो गया है। इससे पहले 9 मार्च को सीएम का यह दौरा प्रस्तावित था। गिरिडीह के पीरटांड़ में मुख्यमंत्री मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे।मधुबन थाना के बगल में स्थित मकर संक्रांति मेला मैदान में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनाया गया है। गौरतलब है कि 29 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग में चम्पाई सरकार ने पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी थी।बहुप्रतीक्षित पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को करीब 551 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके तहत बराकर नदी में डायवर्सन वियर और पंप हाउस बनाकर नदी का पानी भूमिगत पाइपलाइन से पीरटांड़ प्रखंड के गांवों में खेतों तक पहुंचाया जाएगा।29 फरवरी को इस परियोजना के साथ सरकार ने पटमदा लिफ्ट सिंचाई योजना को भी मंजूरी दी है। दरअसल, नदी तल से अधिक ऊंचाई पर खेती योग्य भूमि में पारंपरिक नहर प्रणाली से सिंचाई संभव नहीं थी। इसलिए भूमिगत पाइपलाइन से जल लिफ्ट कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त, भूमि अधिग्रहण घोटाले में बड़ा कदम
ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला कायम रखा
एनसीईआरटी और यूजीसी के नियमों पर सफाई, पाठ्यक्रम में बदलाव के संकेत
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने घोषित किए प्रत्याशी, चुनावी रणनीति हुई साफ
ईरान-US टकराव के बीच PAK में कूटनीतिक हलचल, तीन देशों के विदेश मंत्री करेंगे चर्चा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का कोलकाता पर भारी रिकॉर्ड
अमरावती को लेकर फिर तेज हुई सियासत, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
तीन खिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने भी IPL का किया रुख
सभी हाईकोर्ट को निर्देश: दुष्कर्म पीड़ितों की पहचान हर हाल में गोपनीय रखी जाए
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं बाइकें, दोनों चालकों की गई जान