टीएमसी के लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले : जयराम रमेश
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि टीएमसी से अभी भी बातचीत चल रही है। टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। उधर टीएमसी ने भी कहा है कि वे इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं और उनका सबसे बड़ा मकसद भाजपा को हराना है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों, असम की कुछ सीट और मेघालय की एक सीट पर चुनाव लड़ने के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। बता दें कि डेरेक ओ ब्रायन का यह बयान उस समय आया है, जब कहा गया है कि कांग्रेस जल्द ही तृणमूल कांग्रेस के साथ सीट समझौते को अंतिम रूप दे देगी। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि उनके टीएमसी के लिए दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि टीएमसी से अभी भी बातचीत चल रही है। टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। टीएमसी ने भी कहा है कि हम ममता बनर्जी का बड़ा सम्मान करते हैं। कांग्रेस और ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ का हिस्सा हैं। दोनों दलों के बीच हालांकि सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है, जिसके चलते दोनों दलों में गठबंधन की बातचीत रुक गई थी। अब कहा जा रहा है कि दोनों दलों में फिर से बातचीत हुई है।
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति
Hindustan Petroleum Corporation Limited का बड़ा बयान, कहा—फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य
आपूर्ति संकट से महंगाई बढ़ने के आसार, West Asia हालात बने चिंता
नेपाल की सियासत में हलचल: केपी शर्मा ओली गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बैन हटाकर शुरू होगा टेलीकास्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू, 30 फ्लाइट्स के साथ नया एविएशन हब तैयार
कप्तानों की फॉर्म पर नजर, कौन आगे कौन पीछे?
पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम, तृणमूल की पकड़ पर भाजपा की नजर
संसद में गूंजेगा नक्सल मुद्दा, 31 मार्च तक क्या होगा लक्ष्य पूरा?
मां बनने के बाद कंफ्यूजन में Alia Bhatt, लिया Sadhguru का मार्गदर्शन